शीघ्रपतन की आयुर्वेदिक दवा (Shighrapatan ki Ayurvedic Dawa)

आयुर्वेद में शीघ्रपतन (Shighrapatan) को ठीक करने के लिए कई तरह की औषधियों के सेवन की सलाह दी गई है। वास्तव में जिन औषधियों की तासीर ठंडी होती है वे ही औषधियां इस बीमारी के इलाज में उपयोग की जाती हैं। पुरुष नेचुरल तरीकों से, बिना किसी दवा के सेवन के, अपना स्टेमिना (Stamina) और सेक्स पॉवर (Sex Power) बढ़ा सकते हैं। इसके तरीकों के बारे में जानने के लिए हमारा यह लेख पढ़ें।

shighrapatan ki dawa

1- शतावरी :- (Shatavari) यह एक आयुर्वेदिक औषधि है और इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों के इलाज में किया जाता है। खासतौर पर यह सेक्स से जुड़ी समस्याओं के इलाज में बहुत अधिक फायदेमंद है। आयुर्वेद में शतावरी के फायदों के बारे में विस्तार से बताया गया है। शतावरी के नियमित सेवन से शीघ्रपतन के मरीजों को जल्दी आराम मिलता है। बाजार में बना बनाया शतावर्यादि चूर्ण मिलता है, इसका सेवन भी किया जा सकता है।

सेवन का तरीका : आधा चम्मच शतावरी चूर्ण को दिन में दो बार शहद या दूध के साथ मिलाकर खाएं।

2- गोक्षुर :- (Gokshur) आयुर्वेद में बताया गया है कि गोक्षुर एक ऐसी जड़ी बूटी है जो त्रिदोष यानी कि वात पित्त कफ तीनों को नियंत्रित रखने में मदद करती है। गोक्षुर का इस्तेमाल मुख्य रुप से यौन शक्ति बढ़ाने और शीघ्र स्खलन (Premature Ejaculation) जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसके सेवन से मांसपेशियों में ताकत आती है और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (Testosterone Hormone) का लेवल बढ़ता है। गोक्षुरादि चूर्ण के नाम से एक बेहतर दवा मार्केट में मिलती है, इसका सेवन सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

सेवन का तरीका : आधा चम्मच गोक्षुर चूर्ण को घी और चीनी के साथ मिलाकर दिन में दो बार खाएं।

3- केसर :- (Kesar) केसर के मुख्य फायदों से तो सभी भलीभांति परिचित हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि केसर में कामोत्तेजक गुण भी होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से शीघ्रपतन की बीमारी ठीक हो जाती है। इसके अलावा केसर के नियमित सेवन से सेक्स पॉवर और कामेच्छा बढ़ती है।

सेवन का तरीका :  5-7 केसर के रेशे को दूध में उबालकर रात में सोने से पहले पिएं।

4- मकरध्वज :- (Makardhwaj) यह शरीर की ताकत बढ़ाने वाली जड़ी बूटी है। शीघ्र स्खलन की आयुर्वेदिक दवा के रुप में इसका इस्तेमाल प्रमुखता से किया जाता है। इसके अलावा यह वीर्य बढ़ाने और नपुंसकता (Impotency) दूर करने के इलाज में भी इस्तेमाल की जाती है। कई डॉक्टरों का भी मानना है कि शीघ्रपतन के लिए यह एक अचूक औषधि है। आप मकरध्वज का सेवन भष्म या वटी के रुप में कर सकते हैं।

5- मुलेठी / मुलहठी :- (Mulethi) अधिकतर लोग मुलेठी का इस्तेमाल खांसी-जुकाम या गले की खराश दूर करने के लिए करते हैं लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि शीघ्रपतन के इलाज में भी आप मुलेठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद में मुलेठी को वात-पित्त नाशक और शुक्रवर्धक माना गया है। मुलेठी का इस्तेमाल शीघ्रपतन रोकने के घरेलू उपाय के रुप में किया जाता है।

सेवन का तरीका : शीघ्रपतन दूर करने के लिए रोजाना आधा चम्मच मुलेठी चूर्ण को दूध या शहद के साथ मिलाकर सेवन करें।

यौन रोग नाशक अचूक नुस्खा (Ayurvedic Sex Power Medicine)

  • मिश्री 560 ग्राम
  • कौंच शुद्ध चूर्ण 160 ग्राम
  • अश्वगंधा चूर्ण 80 ग्राम
  • तालमखाना 80 ग्राम
  • मुलहठी 80 ग्राम
  • सफेद मूसली 80 ग्राम
  • शतावरी 80 ग्राम

बनाने की विधि – ऊपर बताई गई सभी औषधियों को कूट पीस कर महीन चूर्ण जैसा बना लें। लगभग 1 चम्मच (5 ग्राम) चूर्ण का सेवन गाय के दूध के साथ नियमित रूप से सुबह – शाम करें। हर तरह के सेक्स सम्बन्धी पुरुष रोगों के लिए यह रामबाण नुस्खा है। अपनी यौन शक्ति (sex power) को कई गुना बढ़ाने का एक अन्य आयुर्वेदिक उपाय जानने के लिए लिंक पर क्लिक करके यह आर्टिकल पढ़ें।

Scroll to Top