शरीर को डिटॉक्स (Detox) करने के आसान टिप्स

आज के प्रदूषण से भरे माहौल में खुद को स्वस्थ बनाए रखना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। आज हमारे आसपास की हवा और पानी तक शुद्ध नहीं रह गए हैं। खाने पीने की चीजों में मिले रसायनों के दुष्प्रभाव से कम उम्र में ही तरह तरह की बीमारियां शरीर को घेरने लगती हैं। इन केमिकल्स के असर से हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता बुरी तरह से प्रभावित होती है। ऐसे में यहां दिए गए आसान से घरेलू उपायों को अपनाकर शरीर के अंगों से हानिकारक रसायनों को बाहर निकाला जा सकता है और शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है।

tips to detox body naturally

1. लीवर की सफाई के लिए:- tips to Detox liver

20 ग्राम काली किशमिस और 1 ग्लास पानी लेकर मिक्सर में जूस बनाकर सुबह खाली पेट 15 दिनों तक सेवन करने से लीवर की सफाई होती है।


2. किडनी की सफाई के लिए:- tips to Detox kidney

हरा धनिया 40 ग्राम +1 ग्लास पानी मिक्स करके मिक्सर में पीस करके सुबह खाली पेट लीजिए। यह 10 दिनों तक करने से किडनी की सफाई होती है, और हमारी किडनी स्वस्थ रहती है।


3. हृदय की सफाई के लिए:- tips to Detox heart

60 ग्राम अलसी को मिक्सर में पीस लीजिए, फिर सुबह शाम खाली पेट 10-10 ग्राम की मात्रा में सेवन से हमारा हार्ट (हृदय) स्वस्थ रहता है। यह उपाय 1 महीने तक करना है।


4. दिमाग की सफाई के लिए:- tips to Detox brain

बादाम 8 और अखरोट 2 नग लेकर रात को 1 ग्लास पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करें। यह पूरे 2 महीनों तक करने से दिमाग को पूरी तरह से जहरमुक्त किया जा सकता है।


5. फेफड़ों की सफाई के लिए:- tips to Detox lungs

2 चम्मच शहद + 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच अदरक का रस – सभी चीजों को मिक्स करके सुबह खाली पेट सेवन करने से बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या तंबाकू से जो नुकसान हमारे फेफड़ों को हुआ है, उसमें सुधार होगा और हमारे फेफड़े पूरी तरह से स्वस्थ हो जाते हैं। यह प्रयोग करीब 20 दिनों तक करना है।

प्राकृतिक उपचारों के माध्यम से शरीर को निरोगी बना सकते हैं। आप इन आसान से घरेलू नुस्खों से अपने शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकाल सकते हैं तथा खुद को और ज्यादा स्वस्थ और फिट बना सकते हैं।

Scroll to Top