
सब बीमारी का एक इलाज
250 ग्राम मैथीदाना
100 ग्राम अजवाईन
50 ग्राम काली जीरी
उपरोक्त तीनो चीजों को साफ-सुथरा करके हल्का-हल्का सेंकना (ज्यादा सेंकना नहीं), तीनों को अच्छी तरह मिक्स करके मिक्सर में पावडर बनाकर डिब्बा-शीशी या बरनी में भर लेवें। रात्रि को सोते समय एक चम्मच पावडर एक गिलास पूरा कुन-कुना पानी के साथ लेना है।
गरम पानी के साथ ही लेना अत्यंत आवश्यक है लेने के बाद कुछ भी खाना पीना नहीं है। यह चूर्ण सभी उम्र के व्यक्ति ले सकतें है।
चूर्ण रोज-रोज लेने से शरीर के कोने-कोने में जमा पडी गंदगी (कचरा) मल और पेशाब द्वारा बाहर निकल जाएगी। शरीर के अन्य अंगों को डिटॉक्स करने के आसान तरीके जानने के लिए आप लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं। इस चूर्ण का पूरा फायदा तो 80-90 दिन में महसूस करेगें, जब फालतू चरबी गल जाएगी, नया शुद्ध खून का संचार होगा। चमड़ी की झुर्रियाॅ अपने आप दूर हो जाएगी। शरीर तेजस्वी, स्फूर्तिवाला व सुंदर बन जायेगा।
फायदे–
1. गठिया (Arthritis) जैसा जिद्दी रोग दूर हो जायेगा।
2. हड्डियाँ मजबूत होगी।
3. आंख का तेज बढ़ेगा।
4. बालों का विकास होगा।
5. पुरानी कब्जियत से हमेशा के लिए मुक्ति।
6. शरीर में खून दौड़ने लगेगा।
7. कफ से मुक्ति।
8. हृदय की कार्य क्षमता बढ़ेगी।
9. थकान नहीं रहेगी, घोड़े की तरह दौड़ते जाएगें।
10. स्मरण शक्ति बढ़ेगी।
11. स्त्री का शरीर शादी के बाद बेडोल की जगह सुंदर बनेगा।
12. कान का बहरापन दूर होगा।
13. भूतकाल में जो एलाॅपेथी दवा का साईड इफेक्ट रहा हो, उससे मुक्त होगें।
14. खून में सफाई और शुद्धता बढ़ेगी।
15. शरीर की सभी खून की नलिकाएं शुद्ध हो जाएगी।
16. दांत मजबूत बनेगा, इनेमल जींवत रहेगा।
17. नपुसंकता दूर होगी।
18. डायबिटिज काबू में रहेगी, डायबिटीज की जो दवा लेते है वह चालू रखना है। इस चूर्ण का असर दो माह लेने के बाद से दिखने लगेगा।
जीवन निरोग,आनंददायक, चिंता रहित स्फूर्ति दायक और आयुष्ययवर्धक बनेगा। जीवन जीने योग्य बनेगा।
Disclaimer : इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी लेख और जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए हैं। इनका उपयोग किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी के उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ सलाह के नहीं किया जाना चाहिये। चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार हेतु सदैव एक योग्य चिकित्सक से परामर्श करना चाहिये।