माइग्रेन (Migraine) का अनुभूत आयुर्वेदिक नुस्खा

माइग्रेन सिरदर्द का एक प्रकार है जो दिमाग में नर्वस सिस्टम की गड़बड़ी के कारण होता है। इसे अधकपारी या आधा सीसी के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से आधे सिर में होने वाला तेज दर्द है जो कई कारणों से हो सकता है।

ayurvedic tips for migraine

माइग्रेन के लिए बेहद असरदार और कई मरीजों पर आजमाया गया एक अद्भुत आयुर्वेदिक उपचार यहां प्रस्तुत है:

  • शिरशूलादिवज्र रस   10 ग्राम 
  • गोदंती भस्म      10 ग्राम
  • प्रवाल पिष्टी  10 ग्राम 
  • महालक्ष्मी विलास रस 10 गोली
  • सूतशेखर रस गोल्ड  10 गोली

सभी को अच्छी तरह खरल में घुटाई करके 20 पुड़िया बना लें। 

एक-एक पुड़िया दिन में दो बार शहद से चाटकर ऊपर से दूध पीएं। तीन महीनों तक इसका सेवन करें।

बादाम रोगन – 4 बूंद

खसखस रोगन -1 बूंद

दोनों मिलाकर रोज रात को सोते समय नाक में डालें।

यह अनुभूत प्रयोग है जो कई मरीजों पर आजमाया गया है।

Scroll to Top