कई बार कुछ अंदरूनी या बाहरी कारणों से मर्दानगी में कमी हो जाती है जो पुरुषों के लिए चिंता का विषय बन जाता है। आपाधापी से भरे जीवन में अधिक तनाव भी सेक्स लाइफ पर बुरा असर डालता है। कई बार पुरुषों में पाई जाने वाली शारीरिक कमजोरियां अस्वस्थ संबंधों का कारण बन जाती हैं, शादीशुदा जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। कुछ शरीर से जुड़ी कमजोरियां जैसे स्वप्नदोष (Nightfall), शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) आदि ऐसी समस्याएं हैं, जो मन पर नियंत्रण न रख पाने के कारण होती हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किस तरह से पुरुष नेचुरल तरीकों से, बिना किसी दवा के सेवन के (Desi Sex Power Medicine), अपना स्टेमिना (Stamina) और सेक्स पॉवर (Sex Power) बढ़ा सकते हैं।

सेक्स पॉवर बढ़ाने का घरेलू उपाय? Home remedy to increase sex power?
इसके लिए यहां बताया गया किशमिश और शहद का यह प्रयोग काफी अच्छे परिणाम दिखाता है। किसी कांच के बर्तन में 300 ग्राम किसमिस के दाने डाल दीजिए। उसके बाद उसमें शहद डालना है। शहद इतना डालना है कि किसमिस अच्छी तरह डूबी रहे। उसके बाद इस सामग्री को ढक्कन बंद करके रख दीजिए। इस तरह से रखने का समय कम से कम 48 घंटे होना चाहिए। 48 घंटे के बाद यह नुस्खा तैयार हो जायेगा।
सेवन विधि : किशमिश के चार दाने शहद के साथ निकाल लीजिए और इसका सेवन प्रतिदिन सुबह खाली पेट कीजिए। ध्यान रखें कि जब आप इसका सेवन कर रहे हों, उसके बाद कम से कम 40 मिनट तक आपको कुछ भी खाना – पीना नहीं है।
अगर आप इसका सेवन करीब 30 दिन तक करते हैं और जो परहेज ऊपर बताया गया है उसको आप फॉलो करते हैं तो इसका असर 30 दिन में आप को अपने आप पर दिखने लगेगा। अगर आप 60 दिन में ही शरीर को बलवान और चमकदार बनाने वाला आयुर्वेदिक कायाकल्प नुस्खा जानना चाहते हैं तो इस लेख में पढ़ सकते हैं।
प्राकृतिक तरीके से ताकत बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ कौन से हैं? What are the foods that increase strength and sex power naturally?
चना – अगर वीर्य पतला है या कम बनता है तो चना आपकी मदद कर सकता है। एक चीनी के बर्तन में रात में चने भिगोकर रख दें और फिर इन चनों को सुबह उठकर अच्छी तरह से चबा चबाकर खाएं। चने आपको अपनी पाचन शक्ति के अनुसार ही खाने हैं, मतलब कि जितना आप पचा सकें। उसके बाद जिस चीनी के बर्तन में आपने चने भिगोये थे उस पानी को भी ऊपर से पी लें। इस तरह आप अपनी मर्दाना ताकत को बढ़ा सकते हैं।
लहसुन – रोज रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां निगल लें। फिर थोड़ा-सा पानी पिएं।
आंवला – आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इसके बाद आप प्रतिदिन रात को सोने से पहले एक चम्मच इस चूर्ण का सेवन करें। इसके बाद कम मात्रा में पानी पिएं।
केला – केला पुरुष की यौन शक्ति को बढ़ाने वाला फल है। आप यौन शक्ति बढ़ाने के लिए रोज केले खाएं और चाहें तो केला खाने के बाद देसी गाय का दूध भी पी सकते हैं।
अजवाइन – घर में उपयोग होने वाली अजवाइन की पत्तियां पुरुषों की सेक्स सम्बन्धी समस्याओं के लिए बेहतरीन दवा है। स्वप्नदोष की समस्या में अजवाइन की पत्तियों से रस निकालकर उसे शहद के साथ लें। अजवाइन का रस इस तरह से लेने से स्वप्नदोष की समस्या में बहुत जल्दी फायदा होता है।
प्याज – प्याज के सफेद भाग का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को लगातार एक महीने तक लेने से नपुंसकता दूर होकर पौरुष शक्ति प्राप्त होती है। कच्चे प्याज का सेवन स्वप्नदोष की समस्या में बहुत अच्छा माना गया है। यदि खाने में किसी भी रूप में प्याज का सेवन किया जाता है तो इस समस्या में लाभ प्राप्त होता है। अगर इसे कच्चा खाया जाए तो इसके और बेहतर परिणाम मिलते हैं। ध्यान दें कि घी और शहद कभी भी समान मात्रा में नहीं लेना है। आयुर्वेद के अनुसार घी और शहद समान मात्रा में लेने पर शरीर के लिए हानिकारक होता है।
मेथी – मेथी को इस समस्या की बहुत कारगर दवा माना गया है। दो चम्मच मेथी के जूस को लेकर इसमें आधा चम्मच शहद मिला लें। रोजाना रात को इसका सेवन करने से सेक्स समस्या में बहुत जल्दी आराम मिलता है।
उड़द – अगर आपकी पाचन क्रिया अच्छी है तो उड़द आपके लिए रामबाण दवा है। उड़द के लड्डू, उड़द की दाल, दूध में बनाई हुई उड़द की खीर का सेवन करने से वीर्य की बढ़ोत्तरी होती है और संभोग शक्ति बढ़ती है।
तालमखाना – तालमखाना ज्यादातर धान के खेतों में पाया जाता है। वीर्य के पतले होने पर, शीघ्रपतन रोग में, स्वप्नदोष होने पर, शुक्राणुओं की कमी होने पर रोजाना सुबह और शाम लगभग 3-3 ग्राम तालमखाना के बीज दूध के साथ लेने से लाभ होता है। इससे वीर्य गाढ़ा हो जाता है।
तिल का तेल – तिल का तेल भी इस समस्या में रामबाण की तरह काम करता है। तिल के तेल को थोड़ी मात्रा में लें, उतनी ही मात्रा में लौकी का जूस भी ले लें। रात को सोने से पहले इस तेल के मिश्रण से अपने सिर और बॉडी पर मसाज करें। यह एक बहुत प्रभावी और असरदार नुस्खा है, जो बिना किसी खास खर्च के आपको इस समस्या से पूरी तरह राहत देगा।
बादाम – वैसे तो बादाम कई तरह से हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है पर शायद आप नहीं जानते होंगे की बादाम मर्दानगी बढ़ाने के लिए भी कारगर नुस्खा है। इन सब खाद्य पदार्थों के अलावा कुछ आयुर्वेदिक दवाएं भी सेक्स पावर बढ़ाने में काफी कारगर साबित होती हैं। यौन शक्ति (Sex Power) बढ़ाने का अचूक आयुर्वेदिक उपाय जानने के लिए इस लेख को जरूर पढ़ें।
Disclaimer : इस वेबसाइट पर उपलब्ध सभी लेख और जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए हैं। इनका उपयोग किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी के उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ सलाह के नहीं किया जाना चाहिये। चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार हेतु सदैव एक योग्य चिकित्सक से परामर्श करना चाहिये।